Thursday, March 26, 2026
BREAKING
'सिनेमा में बढ़नी चाहिए महिलाओं की भागीदारी', अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कंगना रनौत का बयान अक्षय कुमार ने 'वक्त' फिल्म से सीखा जीवन का सबसे बड़ा सबक वैश्विक तनाव से सरसों के बाजार में उबाल; युद्ध की आहट और डॉलर की मजबूती ने बढ़ाई कीमतें लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत'

हरियाणा

घग्गर नदी के जलस्तर व तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के साथ की जा रही पुख्ता व्यवस्था  

09 सितंबर, 2025 05:13 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : जिला में घग्गर के मुख्य तटबंध सुरक्षित हैं और जलस्तर भी बढïऩे की बजाए फिलहाल स्थिर है, ऐसे में किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। घग्गर नदी को आठ सेक्टरों में बांटकर 24 टीमें दिन-रात निगरानी कर रही है। ग्रामीण भी पहरा देकर तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी घग्गर नदी पर पहुंचकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार रात व सोमवार को एसडीएम ऐलनाबाद, सिरसा, तहसीलदार रानियां सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने घग्गर के तटबंध, खरीफ चैनल व ड्रेन का मौका निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और तटबंधों को और अधिक मजबूत करने संबंधी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।  एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने हिसार घग्गर ड्रेन, पनिहारी, बुर्ज कर्मगढ क्षेत्र का, रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा ने नकोड़ा क्षेत्र का, एसडीएम ऐलनाबाद ने राजस्थान साइफन, कर्मसाना माइनर, ऐलनाबाद डिस्टीब्यूट्री का व बीडीपीओ स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा ने शकर मंदोरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मौका पर लगातार निगरानी बनाए रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण रखने के निर्देश दिए।  

एसडीएम राजेंद्र कुमार सोमवार को हिसार घग्गर ड्रेन का निरीक्षण करने नाथूसरी कलां, गुडियाखेड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और घग्गर नदी व ड्रेन पर लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्रेन से रिसाव को रोकने के लिए ग्रामीण भी प्रशासन के साथ खड़े हैं। जहां भी कटाव या रिसाव की स्थिति आती है, वहां बचाव के तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर समय ड्रेन की निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि तटबंधों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए ग्रामीणों के साथ लगातार टीमें संवाद कर रही हैं और बिजली व्यवस्था सहित जरूरत अनुसार अन्य संसाधन मुहैया करवा रही है।

सोमवार को दोपहर 12 बजे तक सरदूलगढ़ प्वाइंट पर घग्गर का जलस्तर 39780 क्यूसिक  वहीं ओटू वीयर डाउन स्ट्रीम में 28500 क्यूसिक रहा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही है। तटबंधों को और मजबूत किया जा रहा है। ग्रामीण भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। आवश्यकता अनुसार जरूरी संसाधन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यदि कहीं तटबंध टूटने या पानी के रिसाव की आशंका हो तो तुरंत संबंधित पटवारी, ग्राम सचिव, सिंचाई विभाग, फ्लड कंट्रोल रूम नंबर 01666-248882 या उपायुक्त कैंप कार्यालय दूरभाष नंबर 01666-248880 पर तुरंत सूचना दें। साथ ही सभी से अपील है कि बारिश के मौसम को देखते हुए आमजन बिना आवश्यक कार्य घर से न निकलें और जलभराव क्षेत्र और नदी-नालों से दूर रहें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव